रेवाडी: सुनील चौहान। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। रविवार को सरेआम बदमाशों ने कानोड गेट के निकट स्वर्णकार से 40 ग्राम सोना लूट लिया। सबसे अहम बात यह है इतने व्यस्त मार्ग से बदमाश लूटपाट करने मे सफल हो गए।
सूत्रो के अनुसार गुरुग्राम के लोकरी निवासी स्वर्णकार अनूप कुमार दोहपर रेवाडी से 40 ग्राम जेवर लेकर पाटोदी के लिए बाइक से निकला था। पीछे बदमाश लग गए थे। जब उसने आभास हुआ कि उसे लूटपाट के लिए बदमाश पीछे लगे हुए है तो वह बचने के लिए एक निजी अस्तपाल मे घुस गया। लेकिन बदमाश उसे पीछे पीछे वहां पर पहुंच गए तथा उसके पास से सोना छीन ले गए। लूटपाट की सूचना पर पुलिस ने नाके बंदी कि, पुलिस ने दावा किया है एक आरोपी को काबू कर लिया है। समाचार लिखे जाने पर मामले की जांच की जा रही थी।
रेवाडी में स्वर्णकार से दिनदहाडे लूट..
By P Chauhan
On: September 12, 2021 2:12 PM
















