मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

200 रूपए के लिए जिगरी दोस्त की कर दी हत्या, शव पर ईंट बांध फैंक दिया तालाब में, जानिए कैसे हुआ खुलासा

On: September 12, 2021 1:26 PM
Follow Us:

हरियाणा: लालच के चलते इंसान किस कदर तक गिर जाता है, यह सोच रौंगते खडे हा जाते है। Rohtak  के गांव सांपला में पार्टी के लिए दोस्त ने 200 रुपये नहीं दिए तो तीन युवकों ने मिलकर पहले उसके दोनों हाथों की नसें काटीं, उसके बाद बेहोशी की हालत में बाइक की सीट पर बांधकर आठ किलोमीटर दूर गांव गांधरा में ले गए थे तथा वहां पर शव को ईंटों से बांधकर तालाब में फेंका दिया था।

गिरफतारी के बाद हुआ खुलासा: सांपला पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 9 सितंबर की रात करीब आठ बजे गांधरा गांव के तालाब में सांपला के खिलौना विक्रेता देवेंद्र उर्फ तोता (25) का शव मिला था। मां की शिकायत पर पुलिस ने सांपला के चार युवकों के खिलाफ शक के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने देवेंद्र की हत्या के आरोप में अटायल निवासी जसवंत उर्फ जोकर उर्फ लंबू, इस्माईला निवासी दीपक उर्फ मोटा व झज्जर के दहकौरा निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है।
तीन घंटे में जिगरी दोस्त बन गया जानी दुश्मन
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे देवेंद्र उर्फ तोता घर पहुंचा। आधा घंटे बाद दोस्त जसवंत, दीपक व सूरज के पास पहुंच गया। चारों ने शराब पार्टी करने का मन बनाया। करीब छह बजे चारों इस्माईला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और पार्टी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें  Haryana: अचानक सुबह सुबह नपा कार्यालय पहुंचे अनिल विज, जानिए फिर क्या हुआ

पार्टी के दौरान तय किया गया कि चारों दोस्त 200-200 रुपये देंगे। इसी बीच देवेंद्र ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इससे जसवंत ज्यादा नाराज हो गया। उसने दीपक व सूरज की तरफ इशारा किया। दोनों ने देवेंद्र के हाथ पकड़ लिए, जबकि जसवंत ने चाकू से उसके दोनों हाथों की नसें काट दीं।

बेहोश होने पर बाइक पर बांधकर ले गए गांधरा
नस काटने से देवेंद्र बेहोश हो गया। तीनों युवकों ने तय किया कि जल्द देवेंद्र को ठिकाने लगाया जाए, हालांकि उस समय तक वह जिंदा था। तीनों ने उसे बाइक पर सीट पर बैठाया। गिर न जाए, इसके लिए परने से बाइक स्टार्ट कर जसवंत को बांध दिया। इसके बाद उसे लेकर गांधरा की तरफ चल पड़े। रास्ते में मोड़ पर देवेंद्र बाइक से नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें  Rewari News: पिकअप नहर मेंं गिरी, जानिए फिर क्या हुआ

ईंट बांधकर तालाब में फैंका: जसवंत ने उसे उठाया और बाइक पर आगे टंकी पर बैठाया। इसके बाद जोहड़ आ गया। आरोपी ने बाइक खड़ी की और देवेंद्र के शरीर के साथ रस्सी से ईंटें बांधकर उसे तालाब में फेंक दिया। इसी बीच किसी ने उसे ऐसा करते देख लिया। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। रात करीब आठ बजे देवेंद्र की मां को मौके पर बुलाकर शनाख्त करवाई गई।

यह भी पढ़ें  Rewari News: ओजोन दिवस पर खरखडा कालेज में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

लिया है दो दिन रिमांड पर: सांपला के युवक देवेंद्र उर्फ तोता की हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मात्र 200 रुपये के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। अदालत में पेश कर उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वारदात में प्रयोग चाकू, बाइक व आरोपियों के खून से लथपथ कपड़े बरामद किए जाएंगे। – इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, सांपला थाना प्रभारी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now