मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

शराब लेने आए युवकों के साथ मारपीट कर नकदी छीनी

On: August 30, 2021 9:57 AM
Follow Us:

बिना बताए गायब हुआ युवक, घर में मची अफरा तफरी
धारूहेडा: सुनील चौहान.   मसानी स्थित एक शराब के ठेके पर शराब लेने गए दो युवको पर कातिलान हमला कर दिया तथा उनके पास से 25 सौ रूपए छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने घायलो के बयान पर दो युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत मे मसानी निवासी सचिन ने बताया कि वह अपने दोस्त संदीप के साथ शराब ठेके से बीयर लेने आया था। वह ठेके के पास बाइक लेकर खडा हुआ था तथा संदीप शराब लेने चला गया। जब संदीप शराब लेकर आया तो वह दोनो बाइक से ज्यो की चलने लगे तो वहां पर बैठे दो युवको ने हमारा रास्ता रोक लिया। कहने लगे कि हमें शराब पिलाओ। हमने मना कर दिया तो एक युवक ने उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। वह वहीं गिर गया। इसी बीच संदीप के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उसके जेब से 25 सौ रूपए निकाल लिए तथा मौका पाकर वहां से फरार हो गए। मारपीट करने वाले दोनो लडके निखरी के है। पुलिस ने दोनो युवको के खिलाफ मारपीट करते व नकदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  विभाग ने शुरू की ई-संजीवनी ओपीडी: अब घर बैठे लें चिकित्सकों से परामर्श : डीसी

नाबालिक युवक गायब, मामला दर्ज
बावल: कस्बे के गांव पीथनवास से नाबालिक युवक अचानक गायब हो गया। थाना कसोला पुलिस को दी शिकायत में पीथनवास निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा मनीष रात को अपने कमरे मे सोया हुआ था। वह रात को अचानक बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारी में ढूंढने का प्रयास, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now