मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा निकाल रही तिरंगा यात्रा: विधायक चिरंजीवराव

On: August 10, 2021 12:19 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। भाजपा तिरंगा यात्रा करके अपनी नाकामियों को छुपा रही है। जिस तरह से प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भष्ट्राचार का बोलबाला है और किसान भाई सडकों पर इन सभी मुद्दों पर बात न करके भाजपा तिरंगा यात्रा कर रही है। तिरंगे का तो सभी सम्मान करते हैं। लेकिन जनता के मुद्दों की तरफ भी भाजपा सरकार को ध्यान देना पडेगा। उक्त बातें रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने रेवाडी में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही। राव ने कहा कि अभी हाल ही में पुलिस की भर्ती का पेपर लीक हो गया है। जिसके चलते रेवाडी में युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है और दूसरी तरफ भाजपा नेता तिरंगा यात्रा करने में व्यस्त हैं। जबकि सच्चाई तो यह है कि आरएसएस ने तो कई वर्षों तक अपने कार्यालय पर तिरंगा ही नही फहराया था ये तो अपना भगवा झंडा फहराते थे।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश में यह 35वीं भर्ती को रद्द किया गया है। सरकार बनने से पहले भाजपा-जजपा नेता बोलते थे कि लिखित परीक्षा के लिए सेंटर जिले में ही बनाए जाएगें जबकि पुलिस भर्ती परीक्षा में भी युवाओं को दूसरे जिलों में भेजा गया। वहीं जो परीक्षा ली गई उसमें पशुपालन के भी सवाल किए गए। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकर ऐसा करके युवाओं के साथ मजाक कर रही है। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा सरकार को तिरंगा यात्रा करने से पहले भष्ट्राचार, महंगाई, बेरोजगारी की तरफ ध्यान देना चाहिए। क्यों कि आज के समय में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। युवा, किसान, जवान, व्यापारी हर कोई त्राही-त्राही कर रहा है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now