Rewari News: धारूहेड़ा: डूंगरवास गांव में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना से पूर्व बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शुरुआत की।
यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। पुजारी प्रकाश ने बताया कि गांव के विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।Rewari News
प्रदीप पंच ने बताया कि शिव परिवार की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम विधिवत पूजा और हवन के साथ संपन्न हुआ। इस मौके भंडारे का भी आयोजन किया गया। बडी संख्या में श्रऋालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।Rewari News

















