Haryana: धारूहेड़ा: दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 (NH 48 Dharuhera) पर निखरी अंडरपास के समीप बनाए जा रहे सर्विस रोड को ऊंचा किए जाने के विरोध में बुधवार को निखरी गांव के ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंडरपास के पास एकत्र हुए और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। विरोध के चलते कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार ने ग्रामीणों से बातचीत की। इसी को लेकर सर्विस लाइन की ऊंचाई को कम करने की सहमति पर मामला शांत हुआ।

ग्रामीणों का कहना था कि निखरी अंडरपास ग्रामीणों और छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया है। हाल ही में अंडरपास के पास सर्विस रोड को कंक्रीट का बनाया जा रहा लेकिन सर्विस रोड को ऊंचा कर दिया गया तो अंडरपास से छोटे वाहन, दो पहिया और ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। इसी ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का कड़ा विरोध किया और मौके पर काम बंद करवा दिया।Haryana

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार ने ग्रामीणों से बातचीत की। इसी को लेकर सर्विस लाइन की ऊंचाई को कम करने की सहमति पर मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी कशमीर ने बताया कि हाईवे पर विरोध करने की सूचना मिली थी। लेकिन बाद मे पता चला कि मामला शांत हो गया है। इसलिए पुलिस वहां नहीं गईHaryana

















