Haryana News: रेवाड़ी राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, शादी से पहले देश के लिए शहीद हुए साहिल मीणा

On: February 3, 2026 8:49 PM
Follow Us:

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव जरथल के रहने वाले भारतीय वायुसेना के जवान साहिल मीणा शहीद हो गए हैं। साहिल मीणा पुत्र विजय मीणा एयरफोर्स में ड्यूटी पर तैनात थे और देश सेवा के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। मंगलवार को उनका पार्थिव शव गांव पहुंचा। शहीद साहिल मीणा का को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वायुसेना और प्रशासन की ओर से शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देते समय हर आंख नम थी। ग्रामीणों का कहना है कि साहिल की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा और वह हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।Haryana News

शहीद साहिल की उम्र मात्र 24 वर्ष थी। जैसे ही उनके शहीद होने की सूचना गांव और क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार साहिल मीणा ने वर्ष 2018 में भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना पूरा किया था। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन से अधिकारियों और साथियों के बीच पहचान बनाई।

साहिल मीणा की शादी 15 फरवरी को होनी थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और घर में खुशियों का माहौल था। साहिल 7 फरवरी को शादी की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही एक फरवरी को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से वह शहीद हो गए। जैसे ही शहादत की सूचना गांव पहुंची, खुशियां मातम में बदल गई। जड़थल और आसपास के दो गांवों में दिनभर चूल्हे नहीं जले और हर आंख नम रही।

2019 में वायुसेना में हुए थे भर्ती: साहिल मीणा वर्ष 2019 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। वह शुरू से ही अनुशासित और देशभक्ति से ओतप्रोत थे। परिवार वालों के अनुसार साहिल को देश की सेवा पर गर्व था और वह हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते थे। उनकी शहादत ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।Haryana News

छोटा भाई है 21 वर्ष का: शहीद साहिल अपने परिवार में बड़े बेटे थे। उनका एक छोटा भाई है, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। भाई की हालत बेहद खराब है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं। राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई: शनिवार को जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो “भारत माता की जय” और “शहीद साहिल मीणा अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now