Dharuhera News: धारूहेड़ा: यहां व्यस्त भगत सिंह चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह चौक शहर के प्रमुख और व्यस्ततम चौराहों में शामिल है, जहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी सड़क पार करते हैं। जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।Dharuhera News
बता दें भगत सिंह चौक के आसपास बाजार, स्कूल, बैंक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। सुबह और शाम के समय यहां यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए सड़क पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन तेज रफ्तार में चौक से गुजरते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को बीच सड़क पर रुकना पड़ता है।
बता दें नपा की ओर से करीब 18 लाख की कीमत से ट्राफिक सिग्नल लाइटें लगवाई गई हैं लेकिन जेब्रा कोसिंग नही होने से लोग परेशान है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि जेब्रा क्रॉसिंग होने से न केवल पैदल यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने में मदद मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारु हो सकेगी।
जेब्रा कोसिंग लगाने के लिए नपा सचिव धारूहेड़ा को कई बार मोखिक व लिखित बताया जा चुका है। जेब्रा कोसिंग नहीं होने चलते इस चौक पर चालान नहीं किए जा सकते है।
सुरेश कुमार, यातायात प्रभारी धारूहेड़ा
जेब्रा कोसिंग लगवाना हमारे दायरे में नहीं है। इसको लेकर पुलिस को बताया जा चुका है। नपा चौक पर रोड संबंधी कोई कार्य नहीं करवा सकती
सुमित शर्मा, नपा सचिव धारूहेड़ा

















