मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Accident: हादसे में चली गई चालक की गई दोनों आंखों की रोशनी, एक माह बाद FIR

On: February 2, 2026 5:01 PM
Follow Us:
हादसे में चली गई चालक की गई दोनों आंखों की रोशनी, एक माह बाद मामला दर्ज

Rewari Accident: धारूहेड़ा: मसानी के पास हुए हादसे में कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर धारूहेड़ा पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खडे हो गए है। जबकि हादसे में घायल हुए प्रवीण की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। हैरानी की बात यह है कि इतना गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने करीब एक महीने बाद सोमवार को मामला दर्ज किया है।Rewari Accident

बता दे मसानी के पास 3 जनवरी को पिकअप वाहन की टक्कर से जाटूवास के रहने वाला ऑटो चालक घायल हो गया था। हादसे के बाद प्रवीण को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। प्रवीण कई दिनों तक रोहतक में भर्ती रहा। पैर में गहरे जख्म और अन्य चोटों के चलते डॉक्टरों ने फिलहाल आंखों का ऑपरेशन करने से मना कर दिया और उसे घर भेज दिया। इस दौरान परिवार लगातार पुलिस से संपर्क करता रहा, लेकिन बयान दर्ज नहीं किए गए।Rewari Accident

यह भी पढ़ें  School Holidays: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया कि प्रवीण की चाचा के चाचा राजेंद्र ने रविवार शाम को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर में आई गंभीर चोट के कारण उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now