मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: यूरो ग्रुप का स्कूल में “छात्रवृति परीक्षा “का आयोजन

On: February 1, 2026 2:32 PM
Follow Us:
Haryana News: Euro Group organizes "scholarship examination" at the school.

Haryana News: यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स की 15 शाखाओं ( रेवाड़ी कनीना धारूहेड़ा भिवाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद) में रविवार को छात्रवृत्ति कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन किया गया और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। इसी को लेकर छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इस स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शतप्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में 16531 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यूरो ग्रुप ऑफ़ स्कूल के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना था, जिसके माध्यम से उन्हें अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिले | यूरो स्कूल हमेशा से प्रतिभाओं का सम्मान करता रहा है। पूरे वर्ष भर एकेडमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को 100% तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम में यूरो ग्रुप ऑफ ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव, डायरेक्टर नितिन यादव और श्रीमती स्वाति यादव , एकेडमिक डीन श्रीमती मीनू दुबे आदि ने बताया कि हमारे यहां एन.डी.ए., आई.आई.टी., नीट, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल आदि की तैयारी की विशेष व्यवस्था अनुभवी स्टाफ द्वारा की जाती है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Gold Silver Prices 22 March 2025: देशभर में सोने-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर के ताजा भाव
यूरो ग्रुप का स्कूल में "छात्रवृति परीक्षा "का आयोजन
यूरो ग्रुप का स्कूल में “छात्रवृति परीक्षा “का आयोजन

स्कूल में बच्चों को सिर्फ किताबों के साथ ही बांधकर नहीं रखा जाता बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए अन्य बहुत सारी गतिविधियां करवाई जाती हैं। विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चे उच्चतम स्थान हासिल करते हैं। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर भी बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अभिवावकों के लिए भी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana: रोहतक में कोचिंग ले रही हिसार की छात्रा, गांव के ही प्रेमी युवक के संग फरार

जिसमें उनको विद्यालय की समस्त गतिविधियों यथा म्यूजिक कंसर्ट, विज्ञान प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी आदि से अवगत करवाया गया।यूरो ग्रुप ऑफ़ स्कूल विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने के लिए किन सिद्धांतों पर कार्य करता है और किस प्रकार एक सभ्य समाज का निर्माण कर रहा है , इससे भी अवगत करवाया गया । अभिभावकों ने भी इन कार्यक्रमों में खासा उत्साह दिखाया।

इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहने वाले बच्चों को उचित पारितोषिक से सम्मानित किया जाएगा प्रिंसिपल अनिल यादव, सुनील यादव, अनामिका गौड़, अर्चना, नवीन दास, प्रिया श्रीवास्तव, सुधा शर्मा , प्रियंका अवस्थी, रिचा अंबास्ता, पूजा गौड़, वंदना सिंह, कल्पना यादव, सीमा मान और पारुल खुराना ने बधाई दी।Haryana News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now