मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘गुरु रविदास धाम’

On: January 31, 2026 6:39 PM
Follow Us:
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य 'गुरु रविदास धाम'

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के CM  ने नायब सैनी ने बतााय कि कुरूक्षेत्र के उमरी में ₹124 करोड़ की लागत से भव्य ‘गुरु रविदास धाम’ बनाया जाएगा। यह धाम गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और शिक्षाओं को समर्पित होगा। करीब 124 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत 5 एकड़ भूमि पर भव्य परिसर विकसित किया जाएगा। धाम के शिखर पर 38 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो नेशनल हाईवे 44 से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को दूर से ही दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: दां अरावली किसान क्लब की बैठक 25 को
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य 'गुरु रविदास धाम'
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘गुरु रविदास धाम’

धार्मिक रंग में सराबोर: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगत कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी के पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और हाथ जोड़कर संगत का अभिवादन स्वीकार किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पावन दिन काशी की पुण्य भूमि पर गुरु रविदास जी का प्रकाश हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का व्यक्तित्व पूर्णिमा के चंद्रमा की तरह शीतल और उज्ज्वल था। उनके विचार और शिक्षाएं समाज को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश देती हैं, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समरस समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया।

यह भी पढ़ें  Lok Sabha Election: भाजपा ने जीत को लेकर धारूहेड़ा में बांटे लडडू
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य 'गुरु रविदास धाम'
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘गुरु रविदास धाम’

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए 90 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निर्माण स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और कुरुक्षेत्र की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now