मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder News: भांजे के लिए मामी ने मिटाया अपना सुहाग, जानिए कैसे खुला राज ?

On: January 30, 2026 6:09 PM
Follow Us:
भांजे के लिए मामी ने मिटाया अपना सुहाग, जानिए कैसे खुला राज

Murder News: यूपी के शाहजहांपुर क्षेत्र में हुए बलराम हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान पत्नी पूजा के बयान से सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। पूछताछ में पूजा ने स्वीकार किया कि उसका अपने पति के भांजे आदेश के साथ करीब एक साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। इसी दौरान आदेश लगातार उस पर दबाव बनाता रहा कि वह अपने मामा की हत्या कर देगा, ताकि दोनों साथ रह सकें। पूजा का कहना है कि उसने कई बार आदेश को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह किसी भी सूरत में बलराम को रास्ते से हटाने की जिद पर अड़ा हुआ था।

पूजा के अनुसार वारदात की रात उनकी बड़ी बेटी गांव में कथा सुनने गई थी। इसी कारण घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया था, यह सोचकर कि बेटी लौटकर दरवाजा बंद कर देगी। रात के समय बलराम घर के बरामदे में चारपाई पर लेटा हुआ था और रजाई ओढ़कर मोबाइल चला रहा था, जबकि पूजा पास ही पुआल पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे आदेश अपने दो अन्य साथियों के साथ घर पहुंचा और दरवाजा खुला होने के कारण भीतर घुस आया।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: मौसम विभाग ने जारी किया Alert , ठंड ने छुड़वाई कपकपीं

पूजा ने पुलिस को बताया कि आदेश अपने मामा की हत्या करने पर आमादा था और उस समय वह खुद को मजबूर महसूस कर रही थी। उसने पति के पैर दबोच लिए, जबकि आदेश के दो साथियों ने बलराम के हाथ पकड़ लिए। इसके बाद आदेश ने चाकू से बलराम का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आदेश और उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए।

पूजा ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसे गहरा पछतावा हुआ। पूरी रात वह पति के शव के पास बैठी रही, लेकिन अंधेरा होने और खुद के फंसने के डर से उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। सुबह जब देवर राजू घर पहुंचा, तब उसने रोते हुए पति की हत्या की बात बताई।

यह भी पढ़ें  CET Admit Card : हरियाणा में CET अभ्यर्थी तुरंत कर लें यह काम, वरना होगी परेशानी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आदेश मजदूरी पर पुताई का काम करता था और कभी-कभी फर्नीचर की दुकानों पर भी काम करता था। उसके पिता के पास केवल दो बीघा जमीन है और गांव में उसकी छवि सामान्य व विवादों से दूर मानी जाती थी। गांव के लोगों का कहना है कि आदेश का किसी से झगड़ा नहीं रहा, इसलिए जब हत्या में उसकी भूमिका सामने आई तो सभी हैरान रह गए।

गांव सलेमपुर डर्रा के एक व्यक्ति ने बताया कि पूजा एक बार गांव आई थी, इसी दौरान उसके और आदेश के बीच अवैध संबंध बने। बाद में पूजा आदेश के साथ रहने की जिद करने लगी थी, जिसे गांव वालों ने समझाकर उसे उसके ससुराल वापस भेज दिया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।Murder News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now