Sports News: तीसरा वार्षिक खेल मेला 21 जनवरी को, ओलम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त करेंगे शुभांरभ

On: January 20, 2026 7:03 PM
Follow Us:
तीसरा वार्षिक खेल मेला 21 जनवरी को, ओलम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त करेंगे शुभांरभ

Sports News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर 2 में सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में 21 जनवरी को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल हरियाणा के फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

आयोजन समिति की ओर से डॉ. चंद्र शेखर को प्रतियोगिता का आर्गनाइजर नियुक्त किया गया है। वहीं शशि संधू, खेल प्रशिक्षक महिला महाविद्यालय, ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ के अलावा शॉट पुट और लॉन्ग जंप जैसे इवेंट भी शामिल किए गए हैं। इन सभी स्पर्धाओं में महाविद्यालय की छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगी और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। Sports News

IMG 20260120 WA0089सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या रितिका गुप्ता ने बताया कि यह महाविद्यालय की तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है, जिसका शुभारंभ बुधवार 21 जनवरी को किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर पद्मश्री सम्मानित ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। योगेश्वर दत्त खेल मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और उन्हें अपने अनुभवों से प्रेरित करेंगे।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now