मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Election in Rewari: BMG RWA के चुनाव 8 को, जानिए कौन कौन लड रहे है चुनाव

On: January 19, 2026 5:07 PM
Follow Us:

Election in Rewari: रेवाड़ी के सेक्टर-26 स्थित बीएमजी अंतरिक्ष टावर 4 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। इस संबंध में प्रशासक-सह-निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार आरडब्ल्यूए का चुनाव 8 फरवरी 2026 को कम्युनिटी हॉल में संपन्न कराया जाएगा।Election in Rewari

चुनाव कार्यक्रम के तहत 10 जनवरी 2026 को आजीवन सदस्यों की सूची का प्रदर्शन किया गया। मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 11 जनवरी से 15 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके बाद 18 जनवरी को सुबह 11 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। Election in Rewari

यह भी पढ़ें  अशोक तंवर आज रेवाड़ी में, जानिए शेड्यूल

 बीएमजी आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया घोषित, इन दिन होगा मतदान

इस दिन जारी होगें चुनाव चिन्ह: निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 24 और 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 28 जनवरी को की जाएगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 1 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। 4 फरवरी को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

यह भी पढ़ें  एटीएम बदलकर महिला के साथ 26 हजार की ठगी

इस दिन होगा मतदान: मतदान 8 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा और इसी दिन मतदान के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासक-सह-निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव लड़ने वाले सदस्यों को नामांकन पत्र के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र की प्रति और निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। वहीं प्रत्येक मतदाता को मतदान के समय अपना फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक होगा, अन्यथा मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now