धारूहेड़ा: एम2के काउंटी स्थित शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम कथा के तीसरे दिन रविवार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री खाटू श्याम कथा के समापन पर पूर्णाहुति के साथ हवन किया गया।

कथा वाचक दिनेश राजस्थानी ने बताया कि खाटू श्याम जी ने द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण से वरदान प्राप्त किया था कि वे कलयुग में उनके नाम श्याम से पूजे जाएँगे। श्री कृष्ण बर्बरीक के महान बलिदान से काफ़ी प्रसन्न हुए और वरदान दिया कि जैसे-जैसे कलियुग का अवतार होगा, तुम श्याम के नाम से पूजे जाओगे।

तुम्हारे भक्तों का केवल तुम्हारे नाम का सच्चे दिल से उच्चारण मात्र से ही उद्धार होगा। आरडब्ल्यूए के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके मंदिर पुजारी राजेंद्र सहित, सुरेश सैनी, पवन शर्मा, के एम शर्मा, जितेश सुभाष, देवेंद्र, सुरेश व पवन आदि मौजूद रहे।

















