मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में बिजली बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, SDO सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला?

On: January 17, 2026 5:30 PM
Follow Us:
SUSPENDED

हरियाणा के पानीपत जिले से बिजली विभाग से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। समालखा सब डिविजन में तैनात SDO शिव कुमार को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर की गई है। इतना ही नहीं सस्पेंशन के बाद SDO शिव कुमार को पंचकूला स्थित निगम के मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस

अनियमितताओं की शिकायतें : बिजली निगम की ओर से सस्पेंशन के कारणों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार SDO के कार्यकाल के दौरान बिजली कनेक्शन से जुड़ी कई अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि इन शिकायतों को लेकर उच्च स्तर पर समीक्षा चल रही थी और उसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। निगम के स्तर पर इसे अनुशासनात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि विभाग अब लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा के गुरुग्राम में होगा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन, जानिये तारीख

इस पूरे मामले से एक दिन पहले शुक्रवार को रोहतक के चीफ इंजीनियर पलविंदर सिंह ने समालखा स्थित बिजली कार्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बंद कमरे में लंबी बैठक की। बैठक के समय मीडिया को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। बैठक समाप्त होने के बाद चीफ इंजीनियर ने केवल इतना ही कहा कि जगमग योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई है, जबकि अन्य किसी विषय पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: टैंकरों से तेल चोरी करके राजस्थान में बचेने जाते हुए काबू

यूं हुआ खुलासा: बता दे कि इसी निरीक्षण और बैठक के दौरान समालखा सब डिविजन से जुड़े मामलों की गहनता से समीक्षा की गई थी। इसके तुरंत बाद SDO शिव कुमार के सस्पेंशन की कार्रवाई सामने आने से दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल निगम की ओर से इस पर चुप्पी साधी गई है, लेकिन आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

कार्रवाई को लेकर मची अफरा तफरी’ बता दे बिजली महकम में इस कार्रवाई के बाद बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल का माहौल है। विभागीय स्तर पर यह संदेश भी जा रहा है कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या शिकायत सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now