Accident in Dharuhera: धारूहेड़ा : दिल्ली जयपुर हाईवे पर थाना धारूहेड़ा के पास रात को बडा हादसा हो गया। रात सर्विस लाइन पार कर रहे राजस्थान रोडवेज के बस चालक को गुरुवार रात को एक वाहन ने कुचल दिया ।Accident in Dharuhera
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाला कालूराम 56 राजस्थान रोडवेज में बतौर बस ड्राइवर कार्रत था। वह रात को ऑटो मार्केट में किसी काम से जा रहा था कि तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।Accident in Dharuhera
जांच अधिकारी सी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शुक्रवार को शव परिजनों सोप दिया है।Accident in Dharuhera

















