मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

यात्रीगण ध्यान दें! हरियाणा के Rewari से गुजरने वाले ये ट्रेने रद्द, इनके बदले रूट

On: January 15, 2026 6:47 PM
Follow Us:
train

Rewari : उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य कर रहा है। इसी के चलते हरियाणा के अटेली, राजस्थान मिर्जापुर बाछोद और हरियाणा के नारनौल स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, इस कार्य के कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यहां पढे पूरी जानकारी

 

इन ट्रेनों का बदला का रूट
Train -1: गाड़ी संख्या 19604, गोड्डा-दौराई रेलसेवा 20 जनवरी, 27 जनवरी, 03 फरवरी और 10 फरवरी को (04 ट्रिप) गोड्डा से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें  fraud in Rewari: टावर लगाने के नाम पर 7 लाख की ठगी

Train 2: गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 18.01.2026, 21.01.2026, 25.01.2026, 28.01.2026, 01.02.2026, 04.02.2026, 08.02.2026, 11.02.2026 और 15.02.2026 को (09 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Train No 3: गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 18.01.2026 से 15.02.2026 तक (29 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें  Bihar Election: RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची की जारी , जानिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां से लडेगें चुनाव

ये ट्रेने हुई रद्द

  • गाड़ी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस 18 जनवरी से 15 फरवरी तक (29 ट्रिप) रद्द
  • गाड़ी संख्या 19618, रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस 18 जनवरी से 15 फरवरी तक (29 ट्रिप) रद्द
  • गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल 18 जनवरी से 31 जनवरी तक (14 ट्रिप) रद्द
  • गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल 18 जनवरी से 31 जनवरी तक (14 ट्रिप) रद्द
  • गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 18 जनवरी, 23 जनवरी से 26 जनवरी, 29 जनवरी और 31 जनवरी को (07 ट्रिप) रद्द
  • गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 18 जनवरी, 23 जनवरी से 26 जनवरी, 29 जनवरी और 31 जनवरी को (07 ट्रिप) रद्द
यह भी पढ़ें  जिला सचिवालय Rewari पर किया विरोध प्रदर्शन, दी चेतावनी

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now