Haryana News: जाटूसाना शिव मोहन गौशाला में भव्य गौ सेवा महोत्सव का आयोजन

On: March 21, 2026 7:35 PM
Follow Us:
Haryana News: जाटूसाना शिव मोहन गौशाला में भव्य गौ सेवा महोत्सव का आयोजन

Haryana News: मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शिव मोहन गौशाला, जाटूसाना में भव्य गौ सेवा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय उपायुक्त रेवाड़ी, श्रीमती मीना जी रहीं। ग्रामीण उत्थान – भारत निर्माण के संयोजक मेजर डॉ. टी.सी. राव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।Haryana News

कार्यक्रम में श्री प्रेमनाथ गेरा अतिथि सम्मान के रूप में तथा पूर्व मंत्री श्री विक्रम यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनोज यादव, सरपंच प्रतिनिधि, जाटूसाना ने की। गौशाला के वर्तमान अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव एवं उनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।Haryana News

गौशाला के पूर्व अध्यक्षगण श्री अशोक यादव, श्री रंजीत सिंह (अधिवक्ता), श्री राजपाल यादव, श्री हंसराज (चेयरमैन) तथा श्री रविंद्र आशावादी ने भी वर्तमान प्रबंधन के साथ मिलकर चंदा संग्रह एवं व्यवस्थाओं में सहयोग दिया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में आईटीबीपी के सेकेंड-इन-कमांड अपने दल के साथ उपस्थित रहे और उनके द्वारा भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध रागिनी गायक द्वारा प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर श्री मनोज यादव द्वारा गौशाला के आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के सुधार हेतु रखी गई मांगों पर उपायुक्त महोदया ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुख्य दानदाताओं में मेजर डॉ. टी.सी. राव (₹1,00,000), श्री विक्रम यादव (₹51,000), श्री मनोज यादव (सरपंच प्रतिनिधि – ₹1,00,000), श्री संजय डाटा (₹51,000), श्री दिनेश कुमार (₹51,000), श्री प्रेमनाथ गेरा (₹11,000), श्री रंजीत सिंह (अधिवक्ता ₹21,000), श्री अजय मित्‍तल (₹11,000) शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त आस-पास गांवों की ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा एकत्रित दान राशि की भी घोषणा की गई।

गौशाला सेवा में सक्रिय युवा स्वयंसेवक गौसेवकों को प्रोत्साहित करने हेतु मेजर डॉ. टी.सी. राव द्वारा ट्रैकसूट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। श्रीमती कमलेश राव, मेजर डॉ. टी.सी. राव एवं श्री मनोज यादव ने गौमाता को गुड़ अर्पित कर सेवा की तथा गौशाला के 20 कर्मचारियों को कंबल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मेजर डॉ. टी.सी. राव द्वारा जाटूसाना गांव के 200 अन्य जरूरतमंद लोगों को भी कंबल वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि डॉ. राव पिछले पांच वर्षों से प्रतिमाह ₹11,000 गौशाला को नियमित रूप से प्रदान कर रहे हैं तथा गौशाला स्‍टाफ को कंबल, साड़ी इत्‍यादि देते आ रहे हैं तथा तूफान से शेड क्षतिग्रस्त होने पर दिल्ली के लोगों से सहयोग जुटाकर पुनर्निर्माण में भी योगदान दे चुके हैं।

कार्यक्रम में गौ कल्याण एवं गौशाला विकास हेतु बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही कैप्‍टन राम किशन (अध्‍यक्ष शिव राम सेवा संस्‍थान कैलाशपुर), डॉ. रमेश यादव (पूर्व चेयरमैन किसान आयोग), हन्‍नी तनेजा, राजेश तनेजा (सरपंच परखोत्‍तमपुर), श्री विजय यादव सरपंच मोहदीपुर, श्री मनोज गोयल समाजसेवी गुडियानी, श्री संजय डाटा, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री अजय मित्‍तल, श्री जय सिंह प्रधान, श्री अशोक कुमार मुसेपुर, कैप्‍टन विरेन्‍द्र यादव मुन्‍दड़ा, मदन कोसलिया, श्री शिव कुमार शर्मा, श्री पृथ्‍वी सिंह, श्री कृष्‍ण यादव ढाणी आदि लोग उपस्थित रहे तथा महिलाओं में मुख्‍य रूप से श्रीमती पूनम, श्रीमती अतर कलां, श्रीमती शर्मिला, श्रीमती कमलेश, श्रीमती पूनम धर्मपत्‍नी राजपाल भी मौजूद रही। अंत में श्री अजय मित्तल ने सभी अतिथियों, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update

आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम

Rashifal 30 March: आज मेष सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान