मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: हरियाणा के इस गांव का सरपंच गिरफ्तार, तीन साल से दे रहा था चकमा, जानें क्या है पूरा मामला?

On: January 7, 2026 9:28 PM
Follow Us:
Sarpanch of this village of Haryana arrested, was deceiving for three years, know what is the whole matter?

Haryana crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरपंच पद का चुनाव लड़ने का मामला सामने आया है। फर्जीवाडा ​मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana crime

शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए: यह पूरा मामला वर्ष 2022 के पंचायती चुनावों से जुड़ा है। शाहाबाद क्षेत्र के गांव खरींडवा निवासी पवन कुमार ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। नामांकन के समय उसने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के रूप में सीबीएसई की 10वीं कक्षा की मार्कशीट जमा करवाई थी। चुनाव में पवन कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को करीब 300 वोटों से हराकर सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। हालांकि चुनाव हारने वाले उम्मीदवार संजीव कुमार ने उसकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें  Bihar Election 2025: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से NDA में हलचल, 80 से ज्यादा हो चुके है अरेस्ट

कोर्ट से नहीं मिली राहत: बता दें कि 10वीं की फर्जी मार्कशीट के सहारे चुनाव जीतने वाले आरोपी सरपंच पवन कुमार की मुश्किलें लंबे समय से बढ़ी हुई थीं। उसने खुद को बचाने के लिए सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन हर स्तर पर उसकी याचिकाएं खारिज हो गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

संजीव कुमार ने नवंबर 2022 में उपायुक्त कुरुक्षेत्र को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पवन कुमार ने फर्जी 10वीं की मार्कशीट, झूठा शपथपत्र और तथ्यों को छिपाकर चुनाव लड़ा है। शिकायत मिलने के बाद तत्कालीन उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान पवन कुमार अपनी 10वीं की मार्कशीट को सही और प्रमाणिक साबित नहीं कर पाया। शिक्षा बोर्ड से कराई गई पुष्टि में भी दस्तावेज फर्जी पाए गए।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: गाजियाबाद से खाटूश्याम जा रहे दो व्यापारी रेवाड़ी में जिंदा जले

पहले हो चुका है निंलबित: जांच रिपोर्ट के आधार पर 27 दिसंबर 2024 को उपायुक्त कुरुक्षेत्र ने बड़ा फैसला लेते हुए पवन कुमार को सरपंच पद से हटाने के साथ-साथ निलंबित कर दिया। इसके बाद पवन कुमार ने प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया। उसने पहले सेशन कोर्ट, फिर हाईकोर्ट और अंत में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं, लेकिन हर जगह उसे राहत नहीं मिली और उसकी याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

अदालतों से राहत न मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनका उपयोग करने और चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।Haryana crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now