रेवाड़ी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के रेलवे जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिंगस जाने वाली शकूरबस्ती–फुलेरा ट्रेन में सीट नहीं मिलने से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और ट्रेन के कई डिब्बों की खिड़कियां व शीशे तोड़ दिए। हालाकि जीआरपी ने कई यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानिए क्यों हुआ ऐसा: बता दें कि नववर्ष के अवसर पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे खाटूश्याम और रिंगस जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अचानक काफी बढ़ गई। ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर सैकड़ों यात्री मौजूद थे। बताया गया कि ट्रेन में पहले से सवार यात्रियों ने भीड़ को देखते हुए डिब्बों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, जिससे बाहर खड़े यात्रियों को चढ़ने का मौका नहीं मिला। अचानक हुई इस हंगामें को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।
गेट बदं से हुआ विवाद: बता दे दरबाजे अंदर सें बदं किए हुए थे। इसी बात को लेकर बाहर खड़े यात्रियों में नाराजगी बढ़ती गई और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। गुस्साए यात्रियों ने प्लेटफार्म के दोनों ओर से ट्रेन के डिब्बों की खिड़कियों और शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं।
जीआरपी ने संभाला मोर्चा’ जैसी इस तरह की तोड फोड की सूचना मिली तो जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक यात्रियों की संख्या काफी अधिक हो चुकी थी और हुड़दंग जारी रहा। पुलिस ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, मगर कुछ देर तक हालात पर काबू नहीं पाया जा सका।
GRP थाना के कार्यवाहक प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। वीडियों सोर्स: दैनिक जागरण

















