NH 48 Dharuhera: दिल्ली जयपुर हाइवे पर शुक्रवार कापड़ीवास के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक दबाव बढ़ने के बावजूद चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी मौजूद न होने से स्थिति और बिगड़ गई। भारी वाहनों के एक साथ पहुंचने पर लेन बदलने में अव्यवस्था हुई, जिसके कारण कई किलोमीटर तक वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। कंपनी के बसों के निकलने के दौरान यह जाम आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। कापडीवास के रहने वाले डा धमेंद्र, राजेंद्र, पूर्व सरपंच राजकुमार ने बताया कापडीवास के पास आए दिन लगने वाले से निजात के चलते ओवरब्रिज के नीचे चैक पोस्ट बनाई गंई है।NH 48 Dharuhera
लोगो का आरोप है कि कापड़ीवास चेक पोस्ट पर कुछ दिनों से पुलिस की नियमित तैनाती नहीं दिख रही। ऐसे में छोटी-सी भी गड़बड़ी या गलत पार्किंग से जाम तुरंत बन जाता है। लेकिन आज पुलिस नदारद रहने से रास्ता खुलने में काफी देर लगी। लंबे रूट के वाहनों और औद्योगिक क्षेत्र से आने-जाने वाले ट्रकों की अधिक संख्या भी जाम का बड़ा कारण रही।NH 48 Dharuhera
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाए, खासकर पीक आवर्स में जरूर हो जाती आवागमन सही बना रहे उनका कहना है कि यह इलाका औद्योगिक होने के कारण हमेशा भारी वाहनों का दबाव रहता है और बिना निगरानी के ट्रैफिक अव्यवस्था बढ़ जाती है। यात्रियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द स्थिति का संज्ञान लेकर कापड़ीवास चेक पोस्ट पर नियंत्रण व्यवस्था मजबूत करेगी, जिससे हाइवे पर रोजाना बनने वाले जाम से राहत मिल सके।NH 48 Dharuhera

















