Bihar Election 2025: बिहार के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार, यहां जाने किसको मिलेगी कितनी सीटें

On: November 11, 2025 9:59 PM
Follow Us:
bihar Election

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। इसी को लेकर अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हुई है। बता दे कि पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग संपन्न हुई थी। आज दूसरे चरण के हुए मतदान के बाद सर्वे एजिसियों नें एग्जिट पोल में सत्ताधारी एनडीए को एक बार फिर सत्ता में लौटते हुए दिखाया गया है।

जानिए किसको मिलेगी कितनी सीटे: एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है। वहीं, अन्य दलों को 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में बहुमत हासिल करने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है, ऐसे में एनडीए का आंकड़ा बहुमत से काफी आगे जाता दिख रहा है।Bihar Election 2025

POLL

इस बार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल जैसी पार्टियां भी मैदान में हैं। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में इन दलों को सीमित प्रभाव वाले क्षेत्रों तक ही सिमटा दिखाया गया है।Bihar Election 2025

कई जगह होंगे काटें की टक्कर: बता दे कि कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प रहा है, लेकिन समग्र रूप से एनडीए को बढ़त स्पष्ट दिखाई दे रही है। अब नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी, जिसके बाद यह साफ होगा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती है या समीकरण कुछ अलग मोड़ लेते हैं। हालाकि सर्वे टीमे एनडीए की जीत ही बता रही है।Bihar Election 2025

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now