Haryana News: यूएई में नौकरी के सुनहरे मौके, जानिए कितना मिलेगा वेतन

On: March 21, 2026 10:41 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा युवाओं के लिए यूएई में 400 नौकरी के सुनहरे मौके, हरियाणा के युवाओं के लिए आवेदन शुरू

Haryana News: हरियाणा के युवा अब विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर पा सकते हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में सिविल हेल्पर, राजमिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर और स्टील फिक्सर के पद शामिल हैं।

कुल 400 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें हर श्रेणी के लिए 100-100 पद निर्धारित किए गए हैं। युवाओं की आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित है और चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से होगी। सिविल हेल्पर पद के लिए 1 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट होगा और कम से कम 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक है।

नौकरी मिलने पर सिविल हेल्पर को मासिक 31,233 रुपये वेतन मिलेगा। राजमिस्त्री के पदों के लिए 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा और कम से कम 1 वर्ष का अनुभव जरूरी है। राजमिस्त्री को प्रति माह 37,475 रुपये वेतन मिलेगा। शटरिंग कारपेंटर के पदों पर 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट और 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इनके लिए वेतन 34,556 रुपये प्रति माह होगा। वहीं, स्टील फिक्सर के लिए 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है और इन्हें 34,356 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इनमें कार्यस्थल पर परिवहन, चिकित्सा सुविधा, निशुल्क आवास और ओवरटाइम भत्ता शामिल हैं। इसके अलावा, वेतन के साथ-साथ अवकाश, वार्षिक चिकित्सा सेवा, निशुल्क भोजन या भोजन भत्ता भी मिलेगा। युवाओं को साप्ताहिक अवकाश और जीवन बीमा का भी लाभ मिलेगा।

चयनित उम्मीदवारों को वीजा उनके स्वयं के खर्च पर मिलेगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है जो विदेश में अपनी योग्यता और मेहनत का सही मूल्य पाना चाहते हैं। HKRNL के इस माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now