मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Moto Morini की सभी बाइक हुईं महंगी, एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, जानिए अब कितने में मिलेगी बाइक

On: November 8, 2025 4:05 PM
Follow Us:
Moto Morini की सभी बाइक हुईं महंगी, एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, जानिए अब कितने में मिलेगी बाइक

Moto Morini ने भारत में अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी प्रमुख मॉडल Seiemmezzo 650 Retro Street, Seiemmezzo 650 Scrambler, X-Cape 650 और X-Cape 650X पर लागू होती है। अब इन मोटरसाइकिलों की कीमतें 53,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं कि किस मॉडल की कीमत में कितना इजाफा हुआ है।

सितंबर 2025 में लागू हुए नए GST संशोधनों के बाद Moto Morini ने शुरुआत में घोषणा की थी कि त्योहारों के दौरान टैक्स बढ़ोतरी का असर ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया जाएगा। लेकिन फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद कंपनी ने कीमतों में बदलाव किया और मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ा दीं।

यह भी पढ़ें  नूंह हिंसा को लेकर गृह मंत्री ने क्यों कहा सीएम देंगे जानकारी, जानिए क्या है वजह

Seiemmezzo 650 के दोनों वेरिएंट Retro Street और Scrambler अब महंगे हो गए हैं। Retro Street की नई कीमत 4.79 लाख रुपये और Scrambler की कीमत 4.82 लाख रुपये हो गई है। दोनों वेरिएंट में डिजाइन और फीचर्स के लिहाज से फर्क है। Scrambler वेरिएंट में वायर-स्पोक व्हील्स, बीक-स्टाइल फ्रंट मडगार्ड और छोटी विंडस्क्रीन मिलती है, जबकि Retro Street में अलॉय व्हील्स होते हैं।

Adventure सेगमेंट की X-Cape मोटरसाइकिलों की कीमतें भी बढ़ीं हैं। X-Cape 650 की कीमत अब 6.40 लाख रुपये हो गई है और X-Cape 650X की कीमत 6.70 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें  Political News: केजरीवाल और भगवंत मान दक्षिणी हरियाणा से कर रहे हैं छल : कैप्टन अजय सिंह यादव

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो सभी मॉडल्स में 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। Seiemmezzo 650 में यह इंजन 55hp की पावर और 54Nm टॉर्क देता है। वहीं X-Cape 650 सीरीज में इंजन थोड़ा ज्यादा ट्यून किया गया है, जो 60hp पावर और 54Nm टॉर्क प्रदान करता है।

Moto Morini की भारत में डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर Adishwar Auto Ride India है, जो Benelli, Zontes, Keeway और QJ Motor जैसे ब्रांड्स का भी संचालन करती है। इस नई कीमतों के साथ Moto Morini के प्रशंसकों को अब खरीदारी में थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें  Political News: सीएम योगी महाराष्ट्र में करेंगे जनसभा

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now