मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

On: November 6, 2025 7:01 PM
Follow Us:
यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Haryana News: यूरो इंटरनेशनल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के दिशा-निर्देशों के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख विषय था “ सीखने के परिणाम एवं शिक्षण शास्त्र” (learning outcomes, and pedagogy,), जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक है।

कार्यशाला का संचालन अनुभवी शिक्षाविद् सुश्री अनुपमा शर्मा एवं श्री महेन्द्र कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने शिक्षकों को सीखने के परिणाम एवं शिक्षा शास्त्र आधारित शिक्षा के सिद्धांतों, रणनीतियों तथा व्यवहारिक क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें  Road Accident गुरुग्राम में सड़क हादसे में मारी गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाइक राइडर युवती

इस प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को यह समझाया गया कि सीखने के परिणाम यह बताते हैं कि छात्र किसी पाठ्यक्रम या गतिविधि को पूरा करने पर क्या जान पाएंगे, कर पाएंगे या महत्व दे पाएंगे। दूसरी ओर, शिक्षाशास्त्र एक शिक्षक की वह समझ है कि छात्र कैसे सीखते हैं, जिसमें शिक्षण की शैलियाँ, तकनीकें और कक्षा की अंतःक्रिया शामिल है। वक्ताओं ने सीखने के परिणाम एवं शिक्षण शास्त्र को कक्षा शिक्षण के साथ समन्वित करने की तकनीकें साझा कीं, जिससे छात्रों में सकारात्मक दृष्टिकोण सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें  New Rules: 1 जुलाई से नए नियम लागू, इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

स्कूल की अकैडमिक डीन श्री मति मीनू दूबे एवं प्राचार्या श्रीमती कल्पना यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, “इस प्रकार के प्रशिक्षण से हमारे शिक्षक न केवल शिक्षण में नयापन ला सकते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।”

कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और अनेक विचारशील प्रश्नों के माध्यम से विषय को और गहराई से समझा। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कि

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now