मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में पहली डिजिटल जनगणना का आगाज, फरीदाबाद वार्ड 24 से होगा प्री-टेस्ट का शुभारंभ

On: November 6, 2025 3:46 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में पहली डिजिटल जनगणना का आगाज, फरीदाबाद वार्ड 24 से होगा प्री-टेस्ट का शुभारंभ

Haryana News: देश में पहली बार डिजिटल जनगणना शुरू होने जा रही है और इसकी शुरुआत हरियाणा के फरीदाबाद शहर से की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जनगणना कार्य निदेशालय ने फरीदाबाद के पुराने वार्ड नंबर 24 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है। यहां 10 नवंबर से 30 नवंबर तक प्री-टेस्ट किया जाएगा। इस काम के लिए करीब 57 शिक्षकों को डाटा एकत्रित करने का जिम्मा दिया गया है। इन सभी को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि वे पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ सकें।

यह भी पढ़ें  Haryana: RTE के नियमों की अवहेलना करने वाले प्राइवेट स्कूलों को मिलने वाला है बड़ा झटका, जानिए पूरी खबर

इस पूरी तैयारी में निगम के अध्यक्ष धीरेंद्र खड़गटा का मार्गदर्शन है। इसके साथ ही फरीदाबाद के आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनगणना टीम में 10 पर्यवेक्षक भी शामिल हैं जो काम की निगरानी करेंगे।

जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि पुराने वार्ड 24 के लगभग 42 ब्लॉकों में यह डिजिटल सर्वे किया जाएगा। इस प्री-टेस्ट में घरों की पूरी सूची, जनसंख्या से जुड़ी जानकारी, सामाजिक-आर्थिक हालात, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़े जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना देश के डाटा प्रबंधन में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी। फरीदाबाद में किया गया यह प्री-टेस्ट भविष्य में होने वाली पूरी प्रक्रिया के लिए आधार बनेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस प्रोजेक्ट से आसमान छूयेंगे जमीनो के दाम

इस बार मोबाइल ऐप और ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे लोग खुद भी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सामाजिक संस्थाएं और आम जनता भी इस प्रक्रिया में सहयोग देंगी।

डॉ. विजयपाल यादव ने सभी लोगों से अपील की है कि प्री-टेस्ट के दौरान सर्वे टीम को सही और सटीक जानकारी जरूर दें। क्योंकि ये आंकड़े भविष्य की योजनाएं और नीतियां बनाने में बहुत मदद करेंगे। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक डीसीओ बृजमोहन शर्मा, जिला इंचार्ज जनगणना प्रशांत शर्मा, सहायक निदेशक कृष्ण कुमार और क्षेत्रीय कर अधिकारी सृष्टि बब्बर भी मौजूद थे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now