मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू, 21 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए बड़ा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

On: November 5, 2025 12:09 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू, 21 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए बड़ा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Haryana News: हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग ने 1 नवंबर 2025 से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का फायदा 21 से 35 वर्ष के बीच के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। इच्छुक युवक-युवतियां रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hrex.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

जिला रोजगार अधिकारी नूंह, श्याम सुंदर रावत ने बताया कि आवेदन करने वाले युवक का कम से कम तीन साल से रोजगार विभाग में पंजीकृत होना जरूरी है। इसके साथ ही उनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं पास होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें  Haryana: गुरुग्राम में सपना चौधरी का स्टाइल और नया गाना—स्कूल छात्रों और प्रशंसकों के लिए स्पेशल सरप्राइज

आय और रोजगार संबंधी मानदंड

श्याम सुंदर रावत ने यह भी बताया कि आवेदनकर्ता की पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही वह किसी भी प्रकार के रोजगार, स्व रोजगार या विद्यार्थी नहीं होना चाहिए।

भत्ता की राशि और अन्य जानकारी

इस योजना के तहत बारहवीं पास युवाओं को 1200 रुपये प्रति माह और स्नातक या स्नातकोत्तर पास उम्मीदवारों को 2000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

कैसे करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय या विशेष रूप से जिला रोजगार कार्यालय नूंह से संपर्क भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Toll Tax Rule : Toll Tax नियमों में बड़ा बदलाव, अब ज्यादा देर ठहरने पर नहीं कटेगा टोल

जिला रोजगार अधिकारी की अपील

श्याम सुंदर रावत ने जिले के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बेरोजगारी भत्ता के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now