Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का महा उत्सव, 40 देशों में होगी भागीदारी, 15 नवंबर से शुरू

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का महा उत्सव, 40 देशों में होगी भागीदारी, 15 नवंबर से शुरू

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव में 51 देशों के मिशन भाग लेंगे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हरियाणा टीम ने जापान के ओसाका में सीजीआई के माध्यम से जापानी मंडलियों की भागीदारी पर भी काम किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधि मंडल ने जापान यात्रा के दौरान श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियाँ ओसाका विश्वविद्यालय और भारत के महावाणिज्य दूतावास को भेंट की थीं।

इस महोत्सव में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शोभायात्रा निकाली जाएगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी धार्मिक, सामाजिक और अन्य संगठनों की भागीदारी से कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

महोत्सव 21 दिन चलेगा और मुख्य कार्यक्रम आठ दिन तक आयोजित होंगे। 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज आयोजित होंगे। 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा और रोजाना सायं पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा।

मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे। 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 नवंबर को कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 और 27 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 28 से 30 नवंबर तक शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

अंतिम दिन 1 दिसंबर को ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, वैश्विक गीता पाठ, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, दीपोत्सव और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह महोत्सव गीता के शाश्वत संदेश और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम साबित होगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment