Haryana News: हरियाणा में डिजिटल जनगणना का पहला पायलट, मोबाइल ऐप से लोग खुद भर सकेंगे जानकारी

On: October 17, 2025 10:53 AM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में डिजिटल जनगणना का पहला पायलट, मोबाइल ऐप से लोग खुद भर सकेंगे जानकारी

Haryana News: हरियाणा में अब जनगणना डिजिटल तरीके से होगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन जिलों को चुना गया है। इन जिलों में पंचकूला, हिसार और फरीदाबाद शामिल हैं। ट्रायल 10 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि डिजिटल तरीके से जनगणना में कोई परेशानी तो नहीं आती।

पहली बार लोग खुद से भी जानकारी भर सकेंगे। इसके लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इससे कागज का काम कम होगा और डेटा सीधे डिजिटल रूप में एकत्र किया जाएगा। सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना को देखते हुए यह कदम उठाया है।

हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक ललित जैन ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना की जाएगी। इससे भारी कागजी कार्य समाप्त हो जाएगा। यह परियोजना डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है और जनगणना में नए मानक स्थापित करेगी।

इस बार मुख्य ध्यान वेब पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण और निगरानी पर होगा। डेटा की सटीकता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए कोडित प्रतिक्रियाओं के माध्यम से न्यूनतम वर्णनात्मक प्रविष्टियां ली जाएंगी। गणना के दौरान आवास की स्थिति, सुविधाओं और घरेलू परिसंपत्तियों की जानकारी भी एकत्र की जाएगी।

पूर्व-परीक्षण अभ्यास 10 नवंबर से शुरू होगा। प्रारंभिक कार्य 17 अक्टूबर से गणनाकारों के प्रशिक्षण सहित शुरू होगा। जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकान सूचीकरण चरण होगा और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना चरण शुरू होगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now