Gang war : रेवाड़ी में पपला-जीता गैंग के बदमाशों ने एक दूसरे पर किया हमला

On: October 16, 2025 10:40 AM
Follow Us:

​​Gang war:  ह​रियाणा के रेवाड़ी में एक बार फिर गैंगवार हो गई। बुधवार को दिनदहाड़े पपला गुर्जर और जीता गुर्जर गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच गैंगवाॅर हो गई। पहले से घात लगाए बैठे पपला गर्जर गैंग से जुड़े बदमाश आकाश के साथियों ने लाठी-डंडे और राॅड से उस पर हमला कर दिया। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर व सिर में चोट आई है। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।Gang war

 

जानिए क्या है विवाद: बता दे कि पपला गैंग ने 22 दिन पहले जेल से छूटे बदमाश मनु सैनी पर नई बस्ती में बीच सड़क राड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में उसके हाथ पैर तोड दिए थे।Gang war

इतन ही नहीं आधे घंटे के भीतर पलटवार करते हुए मनु सैनी के साथियों ने बदला लेते हुए चमन नाम के युवक के दोनों पैर व एक हाथ तोड़ दिया। चमन पपला गैंग के आकाश यादव का साथी है। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए ट्रामा सेंटर में पुलिसबल तैनात किया गया है।Gang war

हत्या, दुष्कर्म, लूट जैसे संगीन मामले दर्ज: बता दे कि रेवाड़ी के मोहल्ला सराय बलभद्र के रहने वाले मनु सैनी पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें हत्या, दुष्कर्म, लूट जैसे संगीन मामले हैं।Gang war

23 सितंबर को ही वह जमानत मिलने पर जेल से छूटकर बाहर आया था। बुधवार दोपहर को वह बाइक से मोहल्ला नई बस्ती में अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए गया था।

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पपला गर्जर गैंग से जुड़े बदमाश आकाश के साथियों ने लाठी-डंडे और राॅड से उस पर हमला कर दिया। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर व सिर में चोट आई है। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now