जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात 10 बजे LPG गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया।
बता दें कि एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बलवीर सिंह, एएसपी शिवलाल बैरवा, मोखमपुरा थाने और दूदू थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। रुक-रुककर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।

जिंदा जला चालक: बता दे कि हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर ने गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया।Blast in Rajasthan
20 सिलेंडरो में लगी आग: एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।Blast in Rajasthan
मोजमाबाद तहसीलदार सुरेंद्र विश्नोई ने बताया कि टैंकर में बेंजीन केमिकल भरा था। यह अत्यंत ज्वलनशील होता है।पेट्रो केमिकल एक्सपर्ट ने इसकी पुष्टि की है। केमिकल से भरा ये ट्रक गुजरात जा रहा था Blast in Rajasthan
ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया- उसका ट्रक इस हादसे में जलकर खाक हो गया है। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए टैंकर को ढाबे में घुसा दिया। इससे टैंकर सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई।Blast in Rajasthan
अजमेर से किशनगढ़ होते हुए जयपुर के रास्ते पर दबाव कम करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। किशनगढ़ से रूपनगढ़ की तरफ होते हुए गाड़ियों को जयपुर की तरफ भेजा गया। वहीं, जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से ही टोंक रोड से डायवर्ट किया गया।Blast in Rajasthan

















