मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Income Tax raid: GLS ग्रुप की कंपनियों पर आयकर विभााग की रेड

On: October 16, 2025 7:19 PM
Follow Us:
GLS ग्रुप की कंपनियों पर आयकर विभााग की रेड

Income Tax raid: हरियाणा के रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों में आयकर टैक्स विभाग ने GLS ग्रुप की कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एनसीआर में की गई छापेमारी से अफरा तफरी मच गई। बता दे कि टीम की ओर से पिछले 35 घंटे से अधिक समय से लगातार जारी है।

बता दें कि GLS ग्रुप का कारोबार भारत सहित 10 देशों में फैला हुआ है, जिसमें पैकेजिंग, केमिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल फिल्म जैसे सेक्टर शामिल हैं। विभाग की दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ जोन की टीमें इस पूरे ऑपरेशन में शामिल हैं और रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें  Murder: ऐसी क्या थी मजबूरी, नाबालिक ने पिता को ही उतार दिया मौत के घाट

2 हजार करोड़ का है टर्नओवर: ग्रुप का वार्षिक टर्नओवर लगभग 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। छापेमारी 3 वरिष्ठ IRS अधिकारियों की निगरानी में हो रही है, जिसमें 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

टैक्स रिकॉर्ड की जांच: बता दे कि आयकर विभाग कंपनियों के वित्तीय लेन-देन, बैलेंस शीट और टैक्स रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रहा है। हालांकि, अभी तक विभाग या कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के नतीजे सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन होगीझमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

मची अफरा तफरी: रेवाड़ी में रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित नांगलिया रणमोख और गुरावड़ा की यूनिट्स GLS की एल्युमिनियम, पॉलिफिल्म और एलोपेक में दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसके साथ ही बावल और गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित कार्यालयों में भी तलाशी जारी

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now