दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक सीधी मेट्रो लाइन का प्लान, चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

On: October 7, 2025 2:32 PM
Follow Us:
दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम तक सीधी मेट्रो लाइन का प्लान, चार साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधे गुरुग्राम से जोड़ने के लिए नई मेट्रो लाइन बनाई जा रही है। यह लाइन नई दिल्ली से धौलाकुआं होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर गुरुग्राम के पालम विहार तक जाएगी।

प्रोजेक्ट की प्रक्रिया शुरू

इस काम के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कार्य आरंभ कर दिया है। प्रोजेक्ट की फाइल एक माह के अंदर केंद्र की वित्तीय समिति को भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही अगले कदम उठाए जाएंगे।

लगभग दो माह में इस कार्य को पूरा करने के बाद मेट्रो लाइन के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना के अनुसार चार साल में यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की बैठक

एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। बैठक में उन्होंने गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से तुरंत बात की, जिन्होंने इसे उचित और उपयोगी बताया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now