मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

LPG Cylinder Blast: एलपीजी गैस सिलेंडर में बलास्ट, दुकानदार जिंदा जला

On: October 6, 2025 11:35 AM
Follow Us:
LPG Cylinder Blast: एलपीजी गैस सिलेंडर में बलास्ट, दुकानदार जिंदा जला

LPG Cylinder Blast: झारखंड के धनबाद में बाघमारा के तेतुलमारी पांडेडीह बाजार में रविवार शाम बड़ा हादसा हुआ। एक साइकिल और एलपीजी गैस रिफिलिंग की दुकान में सिलेंडर फटने से बाजार में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दुकान के मालिक खेदन सोनार की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दे कि एक व्यक्ति छोटा सिलेंडर लेकर गैस भरवाने आया था। गैस भरते समय सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते भयंकर आग लग गई। दुकानदार ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और बढ़ गई। वह दुकान के अंदर छिप गए। तेजी से भडकी आग के चलते एक के बाद एक छह सिलेंडर फट गए। इतना ही नहीं आसपास की दुकानों में भी आग फैल गई।LPG Cylinder Blast

यह भी पढ़ें  Haryana: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने दी चेतावनी, रेवाड़ी में होगा आंदोलन

दुकान में रखे साइकिल के सामान, गैस चूल्हा, सिलेंडर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। पास की फर्नीचर दुकान और एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जल गई।

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दुकान में खेदन सोनार का अधजला शव मिला, जिसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।LPG Cylinder Blast

दुकानदारों ने प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। बडा सवाल है प्रशासन की ओर से ऐसे अवैध गैस रिफिलिंग के कामों पर रोक क्यों नहीं है। इस अवैध कारोबार हर दिन किसी न किसी की जान जा रही है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now