मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की गुत्थी सुलझी, जनिए कब किसको मिली जीत

On: October 6, 2025 11:18 AM
Follow Us:

 

पटना। बिहार में जल्द ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इतना ही नही बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। मुख्यमंत्री के पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर भी कोई संशय नहीं रह गया है। सभी घटक दल सहमत हो गए हैं।Bihar Election 2025

मात्र आधा दर्जन सीटों को लेकर कांग्रेस और राजद अभी एकमत नहीं। उसका भी समाधान बुधवार को होने वाली बैठक में निकाल लिया जाएगा। उसके एक-दो दिन के भीतर सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।Bihar Election 2025

उसी दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे पर सभी घटक दल सार्वजनिक रूप से एक सुर होंगे। रविवार को हुई महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में यही सहमति बनी है।Bihar Election 2025

 

                          कब किसको मिली जीत

वर्षविजयीदल का नाम
1952कमला रायकांग्रेस
1957कमला रायकांग्रेस
1961सत्येंद्र नारायण सिंहकांग्रेस
1962अब्दुल गफूरकांग्रेस
1967हरिशंकर सिंहसोशलिस्ट पार्टी
1971रामदुलारी सिन्हाकांग्रेस
1972रामदुलारी सिन्हाकांग्रेस
1977राधिका देवीजनता पार्टी
1980काली प्रसाद पांडेयनिर्दलीय
1985सुरेंद्र सिंहनिर्दलीय
1990सुरेंद्र सिंहजनता दल
1995रामावतारजनता दल
2000अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादवराजद
2005 (फरवरी)रेयाजुल हक राजूबसपा
2005 (अक्टूबर)सुभाष सिंहभाजपा
2010सुभाष सिंहभाजपा
2015सुभाष सिंहभाजपा
2020सुभाष सिंहभाजपा
2022 (उपचुनाव)कुसुम देवी

 

 

 

साझा घोषणा-पत्र चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि महागठबंधन के वादों को प्रतिद्वंद्वी हथिया न लें।

तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में लगभग तीन घंटे तक समन्वय समिति के सदस्यों ने गहन मंत्रणा की। सीट बंटवारे के साथ प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पहले लगभग दो दर्जन सीटों को लेकर पेच फंस रहा था, जो अब आधा दर्जन तक सिमट आया है।

बैठक में यह सहमति बनी कि पिछली बार जीती हुई और नंबर दो की हैसियत वाली सीटें उसी दल के पास रहेगी। उसमें से दो-तीन सीटों पर ही फेरबदल होगा।Bihar Election 2025

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now