Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी तेज बारिश, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

On: March 21, 2026 8:58 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update:

हरियाणा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते 7 अक्टूबर तक अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल हरियाणा में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बादल छाने से दिन का तापमान कुछ कम रहेगा, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है।Haryana Weather Update

 

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा जारी रहने की संभावना है।Haryana Weather Update

तापमान में गिरावट दर्ज : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी। इसके असर से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

फिलहाल हरियाणा में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बादल छाने से दिन का तापमान कुछ कम रहेगा, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव रहेगा

राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी युक्त हवाएं उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रही हैं। इन मौसमी परिस्थितियों से 5 से 7 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

जानिए कहां कहां होगी बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी शामिल है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अगले तीन दिनों तक फसलों की कटाई और गहाई से पहले मौसम की स्थिति पर नजर रखें, ताकि बारिश से फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now