धारूहेड़ा: महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 118 वें जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी की ओर से माल्यार्पण व सभा का आयोजन किया गया।Dharuhera News
वक्ताओ ने कहा कि हमारे देश में एक ऐसे महान क्रांतिकारी युवा ने जन्म लिया था जिसने अपने संघर्ष व बलिदान से शोषण व जुल्म पर टिकी ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। हमें उनके जीवन संघर्ष व आदर्श से सीख लेनी चाहिए।Dharuhera News
इस मौके पर शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर नपा चेयरमैन कंवर सिंह, रमेश चन्द्र एडवोकेट, अजय जांगड़ा उपचेयरमैन राकेश सैनी राजकुमार पार्षद, पवन कुमार, प्रेम फोजी, प्रवीन, संदीप,पंकज सैनी,जीतन शोर्या,नक्श शोर्या, नवीन अग्निहोत्री, महावीर, दिनेश गौड़, अरुण त्यागी, पवन कुमार, प्रीतम शर्मा, सागर, जयप्रकाश यादव, रोकी चौहान, सोनू बागोरिया, दीपक तिवारी, बलराम सैनी,इन्द्रराज,तेज सिंह शोर्या, राजेन्द्र प्रजापति, शीशपाल सैनी, श्रीभगवान, मुकेश सैनी, विकास, मनोज व दिनेश सैनी आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

















