Manisha death case: मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, CBI कर रही इन लोगों से पूछताछ

On: September 25, 2025 12:11 PM
Follow Us:

Manisha death case: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मनीषा मौत मामले की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम लगातार मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, छह बार प्ले स्कूल, चार बार स्वजन, दो बार नर्सिंग कॉलेज संचालकों से पूछताछ, तीन बार लाइब्रेरी में जांच तो पांच बार घटनास्थल का निरीक्षण। यह है शिक्षिका मनीषा मौत (Manisha Death Case) प्रकरण में सीबीआई की 22 दिन की जांच के बिंदु।Manisha death case

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई टीम ने तीन बार क्षेत्र के सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। अब सीबीआई टीम की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मामले का राजफाश होने की उम्मीद है। हालांकि, चर्चाएं ये भी हैं कि सीबीआई टीम कुछ मेडिकल सैंपलों की जांच दोबारा करवा सकती है।

दरअसल तीन सितंबर को मनीषा मौत प्रकरण में जांच के लिए भिवानी आई सीबीआई टीम पिछले 22 दिन से हर पहलू को तलाश रही है। इसमें सीबीआई ने प्ले स्कूल संचालकों और वहां स्टाफ से सबसे ज्यादा पूछताछ की है।Manisha death case

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now