हरियाणा में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुग्राम से झज्जर स्टेट हाइवे के लगभग 2 किलोमीटर लंबे जर्जर हिस्से को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस हिस्से की हालत लंबे समय से खराब है, जिसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।Gurugram-Jhajjar State Highway
8 करोड का टैंडर जारी: बता दे कि लोक निर्माण विभाग (PWD-B&R) ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये का टेंडर एक कंपनी को आवंटित कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कंपनी एक-दो दिन में साइट पर काम शुरू कर देगी और अगले साल की शुरुआत तक यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी।Gurugram-Jhajjar State Highway
क्योंकि मानसून सीजन में इस मार्ग पर दो फीट तक जलभराव हो गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। पिछले एक वर्ष से झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहनों को श्याम चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक डायवर्ट करना पड़ रहा है। गड्डो के चलते हाईवे पर आए दिन व हादसे भी हो रहे है।Gurugram-Jhajjar State Highway
बनाई जाएगी नई पुलिया: गुरुग्राम-झज्जर हाइवे के धनकोट गांव के पास ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए नई पुलिया बनाने की योजना भी तैयार की गई है। वर्तमान में नहर पर बने संकरे पुल पर वाहनों की गति धीमी हो जाती है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है।Gurugram-Jhajjar State Highway
इसके समाधान के लिए साढ़े 7 मीटर चौड़ी नई पुलिया के निर्माण पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी।Gurugram-Jhajjar State Highway

















