Haryan News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जिला नागरिक अस्पताल में चैकअप करवाने के बाद गढ़ी बोलनी गांव लौट रही एक महिला ने रास्ते में चलती बस में बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला नियमित जांच के लिए अस्पताल आई थी और वापस घर जाते समय अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।Haryan News
बस में मौजूद यात्रियों और परिजनों ने तुरंत महिला की मदद की और सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं मची बल्कि यात्रियों ने सहयोग करते हुए महिला का हौसला बढ़ाया। जन्म के बाद नवजात शिशु और मां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।Haryan News
घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी बोलनी पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मां और बच्चे का स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि चलती बस में जन्म लेना बच्चे के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। फिलहाल मां और शिशु को आराम और देखभाल के लिए घर पर रखा गया है।

















