धारूहेड़ा: ब्लॉक समिति चेयरमैन दलबीर पर भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को 16 सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों का कहना है कि चेयरमैन द्वारा विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं और गांवों में वास्तविक कार्य नहीं हो रहे। उनका आरोप है कि सरेआम विकास कार्यों के नाम पर लूट मची हुई है, जिससे जनता को किसी तरह का लाभ नहीं मिल रहा।Rewari News
बता दे करीब ढाई साल पहले 22 मेंबरो की ओर से धारूहेड़ा ब्लॉक में चेयरमैन व उप चेयरमैन नियुक्त किया गया था। धारूहेड़ा ब्लॉक में 53 गांव आते है। सदस्यों ने डीसी से मांग की कि ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।
मैंबरो का आरोप है कहना है कि लंबे समय से विकास कार्य ठप पड़े हैं और जो कार्य दिखाए जा रहे हैं, उनमें भी गुणवत्ता की कमी साफ नजर आती है। बीडीपीओ व चेयरमैन दलबीर मिलकर सरेआम विकास कार्यो के नाम लूट रहे है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पारित कर समिति में नई व्यवस्था लागू करने मांग की है।Rewari News
ज्ञापन देने वालों में धीरज, रोहित, रजनी, सुखीचंद, मनीषा, राममेहर, नमर्दा, अंजली, विकास, ललिता, स्वीटी, रीना और अभिषेक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
—
Regards
















