Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल है। इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। धूप के खिलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी।Haryana Weather
वहीं रात के मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है। भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार कल यानी शनिवार से मानसून की भी वापसी हो जाएगी। इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालांकि बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 18 सितंबर तक औसतन 408.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 567.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1115.7 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 36.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।Haryana Weather














