मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा के सरकारी स्कूल में छात्र को मारा चाकू, जाने पूरा मामला ?

On: September 17, 2025 6:10 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत में एक सरकारी स्कूल में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर 2 छात्रों में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान छात्रों को छुड़वाने गए एक अन्य छात्र को उसी के सहपाठी ने चाकू मार दिया और फरार हो गया। घायल अवस्था में छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  Haryana news

यह भी पढ़ें  JJP: 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के ककरोई रोड के रहने वाला 15 वर्षीय अमन गढ़ी ब्राह्मण के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। क्लासरूम में कोई टीचर नहीं था, इस दौरान 2 छात्र आशीष और सौरव के बीच झगड़ा हो गया। अमन ने दोनों छात्रों छुड़वाने के लिए कोशिश की तो सहपाठी सौरव ने चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया और पेट में घोंप दिया। हमला करने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। छात्र अमन को गंभीर हालत में सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए खानपुर मेडिकल में गंभीर अवस्था में दाखिल करवाया गया।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: बाबा आटो वर्कशॉप के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी

वहीं, परिजनों का कहना है कि पहले भी सौरव अमन पर हमला किया था और शर्ट फाड़ दी थी। इस दौराना दोनों में कहासुनी हो गई थी। उन्होंने कहा कि 2 दिन पुरानी रंजिश के चलते सौरव ने अमन पर चाकू से वार कर दिया। परिजन ने कहा कि अभी अमन बोलने की स्थिति में नहीं है। Haryana news

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now