Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घोड़ा फार्म रोड पर बालाजी क्लीनिक पर सोमवार दोपहर को छापा मारा।
मिली जानकारी के अनुसार, क्लीनिक चलाने वाला व्यक्ति बिना डिग्री के मरीजों का उपचार कर रहा था। इतना ही नहीं बिना लाइसेंस के दवाइयों का स्टाक रखा था। इस संबंध में आरोपित सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग टीम की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्योति, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय के साथ विद्या नगर स्थित घोड़ा फार्म रोड पर बालाजी क्लीनिक पर छापा मारा।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि क्लीनिक पर एक गैर-डिग्री धारक व्यक्ति मरीजों का उपचार कर रहा है और उनके जीवन को खतरे में डाल रहा है। जांच के दौरान क्लीनिक पर लुदास निवासी सुनील मिला और वह मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा था।
उसने खुद को क्लीनिक का मालिक बताया। जब उससे डिग्री दिखाने को कहा तो उसके पास कोई डिग्री नहीं मिली।
इसके अलावा क्लीनिक परिसर में एलोपैथिक दवाइयां, मेडिकल उपकरण मिले थे। क्लीनिक में दो बेड की व्यवस्था थी। डॉ. अजय कुमार कुमार ने दवाओं के स्टाक की जांच की। आरोपित सुनील किसी भी प्रकार का ड्रग लाइसेंस, बिक्री-खरीद रजिस्टर या दवाओं की आपूर्ति का स्रोत नहीं दिखा पाया।Haryana news
उन्होंने बताया कि एक यहां पर क्लीनिक पर बीएएमएस डॉ. अजय कुमार विजिटिंग डॉक्टर के रूप में आते हैं। उन्होंने यह परिसर जगदीश से किराए पर लेकर चला रहा है। टीम ने 12 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर पुलिस के हवाले कर दी।

















