Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट सोमवार भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत व दो घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर हाईवे की दूसरे लेन में जाकर सामने से आ रही एक निजी बस में टकरा गया। आमने-सामने की भिड़ंत के बाद कैंटर चालक की मौत हो गई। चालक का शव आधे घंटे तक कैंटर के कैबिन में ही फंसा। फंसे हुए शव को क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे के बाद बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि तीनों वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है। बस और कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही की कार सवार की जान बच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Haryana news
दूसरी तरफ, निजी बस चालक मलेरकोटला निवासी हरफूल सिंह की बाजू में फ्रैक्चर व कार चालक पंजाब के फिरोजपुर निवासी गुरबीर सिंह को चोटें आई। मोहड़ा पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि हादसे के समय दो कैंटर साथ चल रहे थे। दूसरे कैंटर के चालक एटा निवासी सुखबीर की शिकायत पर कार चालक फिरोजपुर निवासी गुरबीर पर मामला दर्ज कर लिया है। Haryana news

















