Haryana Weather : हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट ?

On: March 15, 2026 3:39 PM
Follow Us:
WEATHER

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हरियाणा के सभी जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के बारें में…

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी हवाएं घूमकर उत्तर-पश्चिमी हो गई हैं, जो सीधे दिल्ली की ओर बढ़ रही हैं। इस बदलाव की वजह से 16, 17 और 18 सितंबर को पूरे एनसीआर क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम रहेगी, लेकिन उसके बाद तेजी से बढ़ेगी। इससे उत्तरी हरियाणा में भी बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।Haryana Weather 

16 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
  • कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
  • हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में मौसम साफ और स्थिर रहेगा।

17 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।
  • कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।
  • बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।Haryana Weather 

18 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
  • कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
  • बाकी सभी जिलों में मौसम साफ और सामान्य रहेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now