मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी में आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ते बच्चे, मास्टर का अनोखा प्रयोग बना मिसाल

On: September 14, 2025 11:22 AM
Follow Us:
रेवाड़ी में आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ते बच्चे, मास्टर का अनोखा प्रयोग बना मिसाल

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के एक विद्यालय में शिक्षा का अनोखा प्रयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां शिक्षक बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ना और सवालों के जवाब देना सिखा रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से कई छात्र बिना देखे ही किताब का पाठ कर रहे हैं और सही उत्तर दे रहे हैं।Haryana News

हरियाणा के रेवाड़ी के कान्हडवास के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आंखों में पट्टी बांधकर किताब पढते है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के इस नए तरीके ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: PM मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में, विकास और संस्कृति के संगम के लिए तैयार, जानिए खास योजनाएँ

शिक्षक का कहना है कि इस प्रयोग का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। उनका मानना है कि यदि विद्यार्थी मन लगाकर अध्ययन करें तो दिमाग की शक्ति से असंभव लगने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं। बच्चों में इस तकनीक को लेकर गहरी रुचि दिखाई दे रही है और वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

वे मानते हैं कि ऐसे प्रयोग बच्चों के अंदर पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ-साथ उनकी मानसिक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। मास्टर का यह अभिनव प्रयास अब अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now