मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

On: September 12, 2025 10:08 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी सारण गांव स्थित विनायक वाटिका के पास गुरुवार रात एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना करीब 8:20 बजे की है। जैसे ही आग की लपटें उठीं, आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।Haryana news

यह भी पढ़ें  Haryana में रोडवेज बसों और बस स्टेशनों का होगा हाई-टेक सुधार

जानकारी के मुताबिक, गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य कबाड़ रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। उस समय गोदाम बंद था, जिसके चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग पास के ट्रक बॉडी बनाने वाले गोदाम तक फैलने का खतरा पैदा हो गया था। वहां खड़े 10–12 ट्रकों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था।

दमकल अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया।Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now