हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP निजी संपत्तियों की खरीद-बिक्री कराने की नई नीति से प्रॉपर्टी बाजार में अफरा तफरी मच गई। अगर ये नई नीति लागू हो गई तो प्रॉपर्टी डीलरों का काम पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। इस नीति के विरोध में डीलरों की तमाम एसोसिएशन लामबंद हो गई हैं।HSVP
CM Haryana से मिलेगी डीलर: इस निति के ख्लिाफ डीलरो में भारी रोष व्याप्त है। इस मसले को लेकर अब एसोसिएशन के पदाधिकारी जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे। एसोसिएशन की ओर से इस निति को वापस लेने की मांग की जाएगी।HSVP
बता दें अब प्राधिकरण प्रॉपर्टी डीलर की तर्ज पर निजी संपत्तियों की खरीद-बिक्री का काम करेगा।
इसकी एचएसवीपी दोनों पक्षों से कमीशन भी लेगा। इसके लिए पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है। इस पर कोई भी प्लाट धारक अपने प्लाट को बेचने के लिए आवेदन कर सकता है।HSVP
नीलामी के माध्यम से प्लाट बेचा जाएगा। इसकी तारीख 27 सितंबर तय कर दी गई है। सरकार के अनुसार नीति से विक्रेता और क्रेता के बीच लेन-देन में पारदर्शिता आएगी।
कई खामिया है इस निति में: डीलरो ने विराध किया है उनका कहना है कि यदि किसी प्रॉपर्टी में कोई विवाद है जैसे लोन लिया है, या किसी अन्य के पास गिरवी रखी है तो इसकी क्या गारंटी रहेगी।
प्रॉपर्टी खरीदने वाला तो फंस जाएगा। मौके पर कब्जा कौन दिलाएगा। इस तरह की कई खामियां हैं, जिनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इसलिए इस नीति का विरोध हो रहा है।HSVP

















